आसानी से बनाएं सेब की लस्सी

कहते हैं एक सेब खाएं और डॉक्टर को दूर भगाएं। इसीलिए सेब की लस्सी पीकर न केवल डॉक्टर और बीमारी को दूर भगाएगी बल्कि पूरे दिन एनर्जी से भर जाएगा। इसे आप कभी भी सिर्फ 5 मिनट में और बहुत ही आसानी से बना सकती है। तो बिना समय गँवाए एनर्जेटिक हेल्थ ड्रिंक सेब की लस्सी बनाएं।

आवश्यक सामग्री 

हरा / लाल सेब – 2
केला – 1 (वैकल्पिक)
दही ठंडा – 250 ग्राम
पानी – 1 कप
पिसी हुई चीनी – 50 ग्राम
इलायची पाउडर – 1 चम्मच
शहद – 2 चम्मच

गार्निश के लिए

पिस्ता बारीक़ कटा हुआ – 5
बादाम बारीक़ कटा हुआ – 5
किशमिश – 1 चम्मच

सेब की लस्सी बनाने का तरीका

– सबसे पहले सेब को धोकर छील लें।

– अब इसके छोटे टुकड़े कर लें।

– फिर सेब के टुकड़े को मिक्सर जार में डालकर पेस्ट बना लें।

– अब इस पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें।

– फिर इसमें ऊपर से दही, इलायची पाउडर, पिसी हुई चीनी, शहद और पानी डालकर सभी सामग्री को डालकर मथानी से तब तक फेंटे जब तक कि यह अच्छे से फेंट कर क्रीम ऊपर की ओर न आ जाए।

– जब यह अच्छे से फेंट जाए तब सेब की लस्सी को 2 कांच के गिलास में निकाल लें।

– अब गार्निश करने के लिए इसके ऊपर कटे हुए पिस्ता, बादाम और किशमिश को डालकर कर सर्व करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *