इतने करोड़ के आलीशान घर मे रहेंगी अनुष्का-विराट की बेटी anvi, देखें INSIDE तस्वीरें
बीते दिन ही क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा माता पिता बन गए हैं। अनुष्का और विराट एक प्यारी सी बेटी के माता पिता बन गए हैं। विराट ने ने सभी को यह बताया है कि अनुष्का और उनकी बेटी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। विराट ने यह भी बताया कि जल्दी ही अनुष्का और उनकी बेटी जल्दी ही घर आ जाएंगे। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी उनके आलीशान घर में रहेंगी। आज हम आपको उसी आलीशान घर की एक झलक दिखाने जा रहे हैं जहां विरुष्का की यह लाडली रहेगी।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बहुत ही आलीशान घर में रहते हैं। जिनका घर मुम्बई के वर्ली में स्थित है। विराट अनुष्का के अपार्टमेंट का नाम ओंकार 1973 है। इन दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी। विराट और अनुष्का शादी से पहले ही इस घर को खरीदा था। साल 2016 में यह घर इनका हुआ था और साल 2017 में यह दोनों इसमें शिफ्ट हो गए थे।

विराट और अनुष्का के इस घर की कीमत 34 करोड़ रुपए है। यह घर 7171 स्क्वायर फ़ीट एरिया में बना हुआ बहुत ही आलीशान है। विराट और अनुष्का का फ्लैट इस अपार्टमेंट के 35वें फ्लोर पर है।

इनके इस आलीशान घर में 4 बैडरूम बने हैं और एक निजी प्राइवेट टेरिस भी है। इस घर मे एक छोटा सा गार्डन एरिया और एक छोटा सा जिम भी है। कुछ टाइम पहले ही अनुष्का ने अपने घर की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी।