एगलेस चॉकलेट केक रेसिपी बनाने की विधि |
कुछ लोगो को केक खाने का बड़ा शौक होता है लेकिन उनके दिमाग में बस एक डर होता है की कही इस केक में अंडा ना हो। आज भी बहुत से ऐसे लोग है जो अंडे का सेवन नहीं करते है उनके लिए आज हमारे पास है बिना अंडे से बना एकदम शुद्ध एगलेस चॉकलेट केक जिसमे चॉकलेट और कुछ अन्य शुद्ध सामग्री डाली जाती और किसी तरह की मिलावट नहीं होती है।
प्रसिद्ध- एगलेस चॉकलेट केक नेथरलैंड का प्रसिद्ध डेजर्ट है। इसका सबसे ज्यादा सेवन इसी जगह पर किया जाता है। इसके स्वाद के कारण इसकी लोकप्रियता आप हमारे देश में भी बहुत बढ़ गई है।
स्वाद- चॉकलेट से भरा हुआ यह केक मुँह में जाते ही एक अलग स्वाद देता है जिसमे सभी लोग खो जाते है। इसमें ऊपर से और भी चॉकलेट डाली जाती है जो इसके स्वाद को और भी मजेदार कर देती है।
एगलेस चॉकलेट केक बनने का समय
एगलेस चॉकलेट केक को बनाने में 30 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 10 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह लजीज एगलेस चॉकलेट केक 5 सदस्यों के लिए काफी है।
सामग्री-
- 2कप मैदा
- 2कप दूध
- 1कप मक्खन
- 1कप चीनी पाउडर
- 1/2कप कोको पाउडर
- 1टी स्पून चॉकलेट
- 1टी स्पून बेकिंग पाउडर
- 1/2टी स्पून बेकिंग सोडा
एगलेस चॉकलेट केक बनाने की विधि |
- एगलेस चॉकलेट केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा ले उसमे बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करे। अब इस सारे मिश्रण को छलनी की मदद से एक बार छान ले।
- एक दूसरा बर्तन ले उसमे चीनी और मक्खन को डालकर अच्छे से मिला दे और एक घोल तैयार कर ले। इस घोल को अच्छे से फेट ले। अब इस घोल में मैदा वाला मिश्रण डाले और अच्छे से फेट ले ध्यान रखे की मिश्रण में गुठली ना बने। मिश्रण में थोड़ा सा दूध डाल ले और अच्छे से फेट कर रख ले केक बनाने का मिश्रण तैयार है।
- केक बनाने वाला बर्तन ले उसमे मक्खन लगाकर उसे चिकना कर ले। अब उसमे बना हुआ केक का मिश्रण डाले और चारो तरफ फैला ले। इस बर्तन को माइक्रोवेव में बेक होने के लिए रख दे।
- केक को बेक होने में 4-5 मिनट का समय लगेगा। कुछ देर बाद बर्तन को माइक्रोवेव से बाहर निकाले और कुछ देर ठंडा होने का इंतज़ार करे। ठंडा होने पर केक को बर्तन से बाहर निकाले।
- अब केक को एक प्लेट में सजाए ऊपर से पूरे केक पर चॉकलेट को फैला दे ताकि वो और चॉकलेट से भरा हो जाए। कुछ ही देर में आपका एगलेस चॉकलेट केक तैयार है इसे सभी को सर्वे करे।
[ad_2]