एगलेस पनीर केक बनाने की विधि
पनीर से बने सभी व्यंजन बहुत ही पौष्टिक और लजीज होते है। इनका सेवन करना सभी को पसंद होता है यह हमारे शरीर को ताकत और इनका स्वाद हमे एक अलग ही ख़ुशी देता है। क्या आप जानते है की पनीर में कुछ अन्य सामग्री को मिलाकर लजीज केक भी तैयार किया जाता है। एगलेस पनीर केक एक सबसे अलग और स्वादिष्ट केक है जिसे खाने का मज़ा ही अलग है।
सामग्री-
- 2कपपनीर
- 1कपमैदा
- 1कपपाउडर चीनी
- 1/2कपमक्खन
- 1/2कपक्रीम
- 1/2कपदूध
- 20काजू
- 20किशमिश
- 1टी स्पून बेकिंग सोडा
- 1टी स्पून बेकिंग पाउडर
एगलेस पनीर केक बनाने की विधि-
एगलेस पनीर केक को बनाने के लिए सबसे पहले मैदा को ले और छलनी की मदद से छान ले। अब उसमे बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छे से मैदा में मिला ले।
अब एक प्लेट में पनीर को डाले और हथेली से मसलकर उसे चिकना कर ले। एक बाउल ले उसमे क्रीम, चीनी पाउडर और मक्खन को डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। इस मिश्रण को अच्छे से फेट ले।
इसी मिश्रण में चिकना किया हुआ पनीर डाले और सारे मिश्रण को मिक्स कर के फेट ले। इसी मिश्रण में मैदा वाली सामग्री डाले और मिक्स करे। इसी में थोड़ा सा दूध भी डाले और फेट ले। ध्यान रखे की मिश्रण अच्छे से मिक्स हो जाए।
थोड़े से काजू के टुकड़े भी इसी में डाल दे। केक का मिश्रण तैयार है। अब केक बनाने वाला बर्तन ले उसे मक्खन लगाकर चिकना कर ले। अब उसमे बना हुआ केक का मिश्रण डाले और चारो तरफ फैला ले।
इस बर्तन को माइक्रोवेव में 4-5 मिनट के लिए रख दे। कुछ देर बाद बर्तन को बाहर निकाले ठंडा होने का इंतज़ार करे। ठंडा होने पर केक को बर्तन से बाहर निकाले ऊपर से काजू और किशमिश लगाकर सजाए आपका लजीज केक बनकर तैयार है इसे सभी को सर्वे करे।