एगलेस स्ट्रॉबेरी केक रेसिपी बनाने की विधि

स्ट्रॉबेरी फ्रूट का नाम और स्वाद सभी ने बहुत बार चखा होगा। यह एक ऐसा फ्रूट होता है जो पसंद तो सभी को होता है लेकिन इसके दाम की वजह से कुछ लोग इसे खाने से कतराते है। लेकिन क्या आप जानते है यह फ्रूट थोड़ा महंगा जरूर होता है लेकिन इसमें बहुत सारे गुण होते है जो आपको बहुत फायदा करते है। इस फ्रूट में बिना अंडे के कुछ सामग्री को मिलाकर एगलेस स्ट्रॉबेरी केक बनाया जाता है जो सभी को खुश कर देता है।

स्वाद- एगलेस स्ट्रॉबेरी केक का स्वाद मीठा और रसभरा होता है। इसमें कोई मिलावटी सामग्री नहीं डाली जाती इसीलिए आप विश्वास के साथ इसका सेवन आसानी से कर सकते है।

प्रसिद्ध- एगलेस स्ट्रॉबेरी केक सबसे ज्यादा न्यू यॉर्क में प्रसिद्ध है। इसके अलावा यह केक यूनाइटेड स्टेट्स और अन्य जगह पर भी शौक से खाया जाता है। इसके लजीज स्वाद के कारण यह हमारे देश में भी बहुत प्रसिद्ध है।

सामग्री- 

  • 2कप मैदा
  • 2कप स्ट्रॉबेरी
  • 1कप फेटा हुआ क्रीम
  • 1कप चीनी पाउडर
  • 1/2कप स्ट्रॉबेरी क्रश
  • 1/2कप दूध
  • 1/2कप मक्खन
  • 1टी स्पून बेकिंग पाउडर
  • 1टी स्पून वैनिला पाउडर
  • 1/2टी स्पूनस्ट्रॉबेरी एसेंस

एगलेस स्ट्रॉबेरी केक बनाने की विधि-

  1. एगलेस स्ट्रॉबेरी केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा ले और उसे छलनी की मदद से छान ले। अब इसमें बेकिंग पाउडर और वैनिला पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर ले।
  2. अब इस मिश्रण में थोड़ा सा दूध, स्ट्रॉबेरी एसेंस, चीनी पाउडर और मक्खन डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। इस मिश्रण को अच्छे से फेट ले ताकि आपका केक अच्छा और लजीज बने।
  3. इतना करने के बाद केक बनाने वाला बर्तन ले उसे मक्खन लगाकर चिकना कर ले अब उसमे बना हुआ मिश्रण डाले और बेक होने के लिए माइक्रोवेव में 4-5 मिनट के लिए रख दे।
  4. कुछ देर बाद केक को बाहर निकाले ठंडा होने का इंतज़ार करे। केक ठंडा होने पर उसे बीच से दो भागो में बाट ले। अब बीच वाले भाग में फ़ेटी हुई क्रीम को चारो तरफ फैला दे। साथ ही स्ट्रॉबेरी क्रश डाले और अच्छे से फैलाए। अब दूसरा पीस रखे और ऊपर से बची हुई क्रीम और स्ट्रॉबेरी के टुकड़े रख दे।
  5. इसी प्रक्रिया को दोबारा भी करे । अब केक को कुछ देर के लिए फ्रीज में रख दे। बस कुछ ही देर में आपका लजीज एगलेस स्ट्रॉबेरी केक बनकर तैयार है इसे सभी को सर्वे करे।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *