|

कहीं आपके घर का फर्नीचर ही तो नहीं घर के वास्तुदोष का कारण, जान ले क्या कहता है वास्तु

घर की सजावट और सुंदरता को बढ़ाने में फर्नीचर का भी बहुत बड़ा योगदान होता है | फर्नीचर का डिज़ाइन घर को लुक देने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है | लेकिन कर बार घर का फर्नीचर ही घर में परेशानी की वजह बन जाता है | कई बार घर में लाया गया डिज़ाइनर फर्नीचर वास्तु दोष की वजह बन जाता है | इसीलिए अच्छा है, अगर आप वास्तु शास्त्र का भी ध्यान रखे | आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे है |
शुभ होता है हल्का फर्नीचर
 
घर में हमेशा हल्का फर्नीचर ही काम में लिया जाना चाहिए | भारी फर्नीचर शुभ नहीं माना जाता है | लेकिन यदि आपके घर में पहले से ही भारी फर्नीचर मौजूद है, तो उसे आप दक्षिण-पश्चिम की दीवार की तरफ रखे | और हल्के फर्नीचर को उत्तर पूर्व की ओर रखे | इस बात का ध्यान रखेंगे तो आपको आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा | ऐसा करने से घर के सदस्यों पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा | बता दे वास्तु के अनुसार दिशा का ध्यान न रखने से घर में रोग, विवाद और आर्थिक समस्या बढ़ने लगती है |
करे इन लकड़ियों का चुनाव
 
 
फर्नीचर में लकड़ी का चुनाव भी महत्वपूर्ण है | वास्तु कई लकड़ियां शुभ तो कई अशुभ बताई गयी है | फर्नीचर शीशम, सागवान, नीम, चंदन, अशोक, नीम या अर्जुन की लकड़ी का बना हुआ होना चाहिए | ये ही शुभ मानी गयी है, इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखे की फर्नीचर के किनारे नुकीले ना हो | ऐसे फर्नीचर नकारात्मकता को बढ़ाते है |
फर्नीचर का आकार व रंग
 
 
वास्तु शास्त्र में वर्गाकार और आयताकार फर्नीचर शुभ माने गए है, जबकि गोलाकार या घुमावदार अशुभ माने गए है | बता दे वास्तु में लोहे के फर्नीचर की मनाही है | लेकिन यदि घर में पहले से लोहे का फर्नीचर मौजूद है, तो आप उसे रंग कराकर उत्तर पश्चिम की दिशा में रखे | इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखे की प्रत्येक फर्नीचर का रंग हल्का ही होना चाहिए |3

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *