कोरोना खतरे के बीच अपना देश छोड़ भागे राजा, 20 गर्लफ्रेंड के साथ कर रहे अय्याशी, लॉकडाउन की भी उड़ाई धज्जियां
एक रिपोर्ट के मुताबिक, थाइलैंड में बढ़ते कोरोना के खतरे के बीच राजा अपना देश छोड़कर जर्मनी भाग गए थे, साथ ही अपनी 20 गर्लफ्रेंड को भी ले लिया था।उनका मानना था कि वह एक लग्जरी होटल में खुद को आइसोलेट किए हुए हैं। इसके बावजूद थाइलैंड में हुए एक सेलिब्रेशन में हिस्सा लेने वह वापस आए और लॉकडाउन तक को नहीं माना। थाईलैंड के राजा को King Rama X के नाम से भी जाना जाता है।
7वीं 8वीं और 10वीं पास के लिए निकली है बंपर भर्ती 10000 पदों पर होगी भर्ती
आप भी हो गए हैं बेरोजगारी से परेशान ? एक टेस्ट दें और पा लें नौकरी..
प्राइवेट सेक्टर में निकली है बंपर भर्ती विभिन्न पदों पर जल्दी करें आवेदन
बताया जा रहा है कि राजा बैंकोक से 19 हजार किमी दूर जर्मनी के बावरिया शहर के लग्जरी होटल में ठहरे हुए हैं। खबरों की माने तो पिछले हफ्ते ही राजा जर्मनी से स्विट्जरलैंड गए थे, फिर वहां से बैंकॉक चले गए, इसके बाद वह फिर से जर्मनी आ गए। अपने देश में वह चक्र डे में हिस्सा लेने गए थे।उस वक्त जर्मनी में लॉकडाउन भी था। बताया जा रहा है कि इस फंक्शन के दौरान वह थाइलैंड के प्रधानमंत्री और थाई सेना से भी मिले।
राजा की इस हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हो रही है। लेकिन आपको बता दें कि थाइलैंड में अगर आप किसी राजा की आलोचना करते हैं तो ये अपराध की श्रेणी में आता है। इसके लिए आपको 35 साल की सजा भी हो सकती है।पिता की मौत के तीन सालों बाद 2019 के मई में महा वजिरालॉन्गकोर्न को राजा बनाया गया था। राजा ने चार बार शादी की है। राजा ने महिला वेटर और बॉडीगार्ड से ही शादी कर ली थी। आपको बता दें कि थाइलैंड में कोरोना के 4 हजार से ज्यादा मामले हैं और करीब 40 लोगों की मौत हो गई है।