गर्मी के लिए स्पेशल बनाएं तरबूज मिक्स फ्रूट जूस
गर्मी में हमारे शरीर का तापमान संतुलित करने के लिए हम अधिक से अधिक पानी पीते हैं। इसके अलावा दही, लस्सी, छाछ, शरबत, जूस आदि का सेवन करते हैं, ताकि हमारे शरीर में पानी की कमी न होने पाए। तरल की कमी से शरीर कई रोगों से घिर जाता है। अतः हम लोग अपने आहार में उन चीज़ों को ज़्यादा से ज़्यादा शामिल करें जिससे शरीर में पानी की कमी न होने पाए। गर्मियों में जूसी फ़्रूट मिक्स की बात ही कुछ और है।
आवश्यक सामग्री
तरबूज़ के टुकड़े (एक आकार में कटे हुए) – 10
तरबूज़ का रस – 1 कटोरी
काले अंगूर गोल कटा हुआ – 1 कटोरी
हरे अंगूर गोल कटा हुआ – 1 कटोरी
स्वीटलाइम के – 5 पीस
स्ट्रॉबेरी – 8
रोज़ सिरप – 1/4 कटोरी
बर्फ़ का चूरा – 2 कटोरी
जूसी फ़्रूट मिक्स बनाने की विधि –
1. सबसे पहले एक बाउल में बर्फ़ का चूरा, तरबूज़ का रस और रोज़ सिरप को अच्छे से मिक्स कर लें।
2. अब इस बाउल में सबसे पहले तरबूज़ के टुकड़े रखें।
3. इसके बाद इसके ऊपर काले अंगूर और हरे अंगूर के कटे हुए पीस रखें। इसके अलावा यदि आप और कोई मौसमी फल प्रयोग करना चाहें तो आप प्रयोग कर सकते हैं।
4. अब साइड में सजाने के लिए स्ट्रॉबेरी के पीस रखें।
5. अंत में इसे स्वीटलाइम के टुकड़ो से सजाकर सर्व करें।
इस तरह से सजाकर सर्व करने से देखने में यह सुंदर लगता है और इसमें डाली गयी ड्रेसिंग की सामग्री से इसका स्वाद कूल और मीठा आता है।