गुजरात विकलांग पेंशन योजना 2020 – विकलांग पेंशन सूची
गुजरात सरकार द्वारा “गुजरात विकलांग पेंशन योजना” को शरू करने का उद्देश्य विकलांगजनो को आर्थिक मदद प्रदान करना है। इस योजना के चलते राज्य के सभी विकलांग लोगो को अधिक से अधिक वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी जिससे की उन्हें भविष्य में अन्य किसी भी व्यक्ति पर निर्भर रहने की आवश्यकता न पड़े।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड।
- आयु प्रमाण।
- निवासी प्रमाण।
- पहचान प्रमाण यदि उपलब्ध हो
- हस्ताक्षर
- बैंक खाता।
- विकलांगता प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट के आकार की तस्वीर।
गुजरात विकलांग पेंशन योजना 2020 में ऑनलाइन आवेदन कैसे करे
- सभी इच्छुक व्यक्ति जो इस Gujarat Viklang Pension Yojana 2020 का लाभ लेना चाहते हैं उन्हें पहले इस योजना के लिए आवेदन करना होगा। सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसका लिंक नीचे तालिका में दे दिया जायेगा।
- आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको पेंशन स्कीम पंजीकरण के लिंक पर क्लिक करना होगा जिसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा।
- यहाँ आपको अपनी सभी सम्बंधित जानकारी देकर आवेदन पत्र भरना होगा।
- इसके बाद आप सम्बंधित दस्तावेज संलग्न कर कैप्चा कोड दर्ज करने के पश्चात् सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर दे।
- आप भविष्य के लिए अपने आवेदन फॉर्म की आवेदन फॉर्म नंबर या संदर्भ संख्या अथवा एक कॉपी ले सकते है।