| |

गैस सिलेंडर : क्या आप जानते हैं हादसे के बाद कितने का क्लेम देती हैं तेल कंपनिया, जानिए यहां

गैस सिलेंडर : क्या आप जानते हैं हादसे के बाद कितने का क्लेम देती हैं तेल कंपनिया, जानिए यहां – गैस कनेक्शन लेते समय कंपनी आपको 6 लाख तक का बीमा देती है, ताकि किसी भी प्रकार की घटना अगर होती भी है तो आपको तेल कंपनी द्वारा ये बीमा दिया जाता है, आप तेल कंपनी के पास बीमा के लिए क्लेम कर सकते हैं यह बीमा कवर कनेक्शन लगने के साथ ही शुरु हो जाता है जो कि आपके लिए बेहद जरुरी होता है। यदि किसी कारणवश गैस सिलेंडर से हादसा हो जाता है, तो सबसे पहले आपको स्थानीय पुलिस में FIR दर्ज करानी होगी। इसके बाद अपने गैस डिस्ट्रीब्यूटर को FIR की कॉपी के साथ जानकारी देनी पड़ेगी। जिसके बाद डिस्ट्रीब्यूटर इस रिपोर्ट को तेल कंपनी के पास पहुंचाता है।

7वीं 8वीं और 10वीं पास के लिए निकली है बंपर भर्ती 10000 पदों पर होगी भर्ती

आप भी हो गए हैं बेरोजगारी से परेशान ? एक टेस्ट दें और पा लें नौकरी..

प्राइवेट सेक्टर में निकली है बंपर भर्ती विभिन्न पदों पर जल्दी करें आवेदन

जांच के लिए तेल कंपनी की तरफ से बीमा कंपनी की एक टीम आएगी और यही टीम क्लेम की राशि तय करेगी। क्लेम राशि का भुगतान तेल कंपनी का होगा। गौरतलब है कि तेल कंपनियां अपनी तरफ से 6 लाख रुपये तक का कवर देती हैं। तेल कंपनी इसे अपने वितरक के पास भेजेगी, जो बाद में ग्राहक या फिर उसके परिवारजन को सौंपेगी।

वहीं यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडर के ब्लास्ट में घायल हो जाता है तो उसके इलाज के लिए अधिकतम दो लाख रुपये मिलते हैं। यदि किसी कारणवश एलपीजी सिलेंडर के ब्लास्ट में किसी की मौत होती है तो गैस कंपनी प्रति व्यक्ति छह लाख रुपये मुआवजे के रूप में देती है। इसके साथ ही यदि धमाके में किसी की संपत्ति को नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए दो लाख रुपये तक मिलते हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *