|

घर पर इन तरीके से बनाये पनीर

क्या आप भी पनीर कैसे बनाया जाता हैं? पनीर बनाने की जानकारी जानना चाहते हैं। घर में पनीर बनाने की विधि काफी ज्यादा आसान है। अगर आप पनीर बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको फुल क्रीम दूध चाहिए। आइये 2 लीटर फुल क्रीम दूध से पनीर बनाने का तरीका जानते हैं। पनीर बनाने के लिए आपको कच्चा दूध लेना हैं, फिर दूध को उबाल आने तक पकाना हैं।

पहला चरण :-

जब दूध पक रहा हैं तो दूध को फाड़ने के लिए तैयारी कर ले। इसके लिए एक लीटर पानी ले और उसमे 3 चम्मच विनेगर डाले। अगर विनेगर नहीं मिल रहा हैं तो नींबू का रस या फिर सिट्रिक एसिड का भी इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

दूसरा चरण :-

दूध को उबालने के बाद आंच को बंद कर दे। अब दूध को हल्के-हल्के हाथों से चलाते रहे और इसमें विनेगर वाला पानी मिलाते रहे। इससे दूध के फटने की प्रक्रिया शुरू हो जाती हैं। थोड़ी देर बाद आप यह पाएंगे की दूध अच्छी तरह से फट गया हैं और यह गुच्छे की तरह बन गया है। दूध पूरी तरह से फटने के बाद इसका पानी निचे आ जाता हैं।

तीसरा चरण :-

अब आप एक मखमल का कपड़ा ले और इसमें पानी को छान ले। पानी को निकालते समय निचे बर्तन रखे। कपड़े में पनीर एकत्रित हो जायेगा और बर्तन में पानी इक्कठा हो जायेगा। पानी में कपड़े को हल्के हाथों से डुबोते रहे और उसके शेप बनाते रहे।

चौथा चरण :-

अब कपड़े को सीधा प्लेट के उपर रखकर उपर से भारी वजन रख दे। इससे पनीर के भीतर से पानी अच्छी तरह से बाहर निकल जायेगा। अब तीन से चार घंटे के लिए इसे ऐसा ही छोड़ दे। इसके बाद आप देखेंगे की पनीर एकदम से सेट हो चूका होगा। लीजिये अब आपका पनीर बन कर तैयार हैं। इसे आप फ्रिज आदि में स्टोर करके रख सकते हैं। घर में पनीर बनाने का फायदा यह है की इसमें कोई मिलावट नहीं होती हैं। साथ ही यह काफी ज्यादा सॉफ्ट भी बनता हैं।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *