|

घर में बरकत लाने का सबसे आसान जरिया है मटका, जानिए क्या लिखा है वास्तु शास्त्र में

हमारे देश में प्राचीन समय से ही पीने के ठंडे पानी के लिए मटके का प्रयोग होता आ रहा है | आज के समय में भी कई लोग फ्रिज के ठंडे पानी की बजाय मटके का ठंडा पानी पीना पसंद करते है | मिट्टी से बने मटके में रखा प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है, जबकि फ्रिज का ठंडा पानी कई बार लोगो को सर्दी जुखाम जैसी समस्या भी दे देता है | इन सबसे परे हमारे धर्म ग्रंथो में भी मिट्टी के घड़े का जिक्र किया गया है और इसके लाभों के बारे में बताया गया है | ऐसे में आज हम आपको मिट्टी के घड़े के वास्तु से जुड़े कुछ लाभ बताने जा रहे है |

इस दिशा में रखे
घर में रखा मिट्टी का घड़ा शुभ माना जाता है, इससे घर में सुख शांति और बरकत बनी रहती है | इसीलिए अपने घर में आप मिट्टी का घड़ा अवश्य रखे | वास्तु शास्त्र में मिट्टी के घड़े के लिए उत्तर दिशा शुभ मानी गयी है | इस दिशा में रखने से कई शुभ लाभ मिलते है | इसके अलावा किचन में रखना भी शुभ माना जाता है |
सकारात्मकता
बताया जाता है कि जिस घर में हर दिन लड़ाई झगड़े की स्थिति बनी रहती है, उन लोगो को अपने घर में मिट्टी का घड़ा अवश्य रखना चाहिए | इससे घर की नकारात्मकता दूर होती है और घर में सकारात्मकता स्थापित होती है |
कार्यक्षेत्र में प्रगति
 
आप अपने कार्यक्षेत्र में मिट्टी का घड़ा अवश्य रखे | ठंडे पानी के लिए इससे अच्छा जरिया कोई नहीं है | इसके अलावा इसकी वजह से आपके व्यापार में सदा प्रगति भी बनी रहेगी |
उत्तम स्वास्थ्य
 
जिस घर में जल के लिए मिट्टी के मटके का इस्तेमाल किया जाता है | उस घर के सदस्यों के बीमार होने के आसार ना के बराबर होते है | ऐसा भी बताया जाता है की इससे सुनने की क्षमता में वृद्धि होती है |
दूर होता है भय
 
वास्तु में बताया गया है कि जिन लोगो को हर समय कोई अनजाना भय सताता है, उन्हें अपने घर में पानी से भरकर मटका जरूर रखना चाहिए | मटका रखने से वरुण देव की कृपा भी बनी रहती है |

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *