|

घर में बिना बात के झगड़ों का कारण बनते हैं ये 7 वास्तु दोष

घर में बिना बात के झगड़ों का कारण बनते हैं ये 7 वास्तु दोष

झगड़े दूर करने के लिए वास्तु टिप्स

मेंडेरियन डक का स्टेचू

पति-पत्नी के बीच झगड़े तो होते ही रहते हैं लेकिन बेवजह होने वाले झगड़ों का कारण वास्तु दोष हो सकता है। ऐसे में आपको बेडरूम में मेंडेरियन डक का एक जोड़ा रखना चाहिए। इससे झगड़े खत्म होते हैं और पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है।

सैलरी ₹35000 8वीं 10वीं पास के लिए किस विभाग में निकली है 10000 पदों पर बंपर भर्ती

आप भी हो गए हैं बेरोजगारी से परेशान ? एक टेस्ट दें और पा लें नौकरी..

सही दिशा में बनवाएं बेडरूम

झगड़ों को दूर करने के लिए घर के सभी सदस्यों का बेडरूम सही दिशा में होना चाहिए। कपल्स का बेडरूम दक्षिण-पश्चिम में होना चाहिए क्योंकि गलत दिशा में बना बेडरूम भी उनके बीच झगड़ों का कारण बनता है।

बेडरूम की दीवारों का रंग

बेडरूम की दीवारों पर डार्क रंगों को करवाने से बचें और हल्के रंग जैसे हरा, हल्का नीला, गुलाबी, क्रीम आदि इस्तेमाल करें। इससे आपका मन शांत रहेगा और तनाव दूर होगा। दूसरे इससे लड़ाई-झगड़े भी कम होंगे।

लगाएं फेंगशुई मिस्टिक नॉट

परिवार में संतुलन और सौभाग्य प्राप्ति के लिए फेंगशुई मिस्टिक नॉट घर में जरूर लगाएं। इसे घर की ऐसी जगह पर लगाए, जहां जहां से यह आसानी से सभी को नजर आए। इससे आपके परिवार में आपसी मेल-जोल भी बढ़ेगा।

फिश एक्वेरियम और ड्रेगन

फेंगशुई गैजेट्स फिश और ड्रेगन प्यार और सफलता का प्रतीक माने जाते है। इसके अलावा इन्हें घर में रखने से परिवार के बीच संतुलन बैठा रहता है। बस इन्हें रखने के लिए दिशा सही चुनें।

सही दिशा में बनवाएं बच्चों का बेडरूम

अगर बच्चों के साथ अपने प्यार बढ़ाए रखना चाहते है तो उनका बेडरूम सही दिशा में बनवाएं। ध्यान रखें कि उनका बेडरूम दक्षिण-पश्चिम ने हो क्योंकि इससे बच्चे बड़ों का सम्मान करना भूल जाते हैं और अपनी मनमानी करने लगते हैं।

तिजोरी की दिशा भी हो सही

घर में तिजोरी या पैसा रखने की दिशा उत्तर या पूर्व में होनी चाहिए। इससे आपकी फिजूलखर्ची बचेगी और घर में पैसों को लेकर होने वाला मन-मुटाव भी कम होगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *