|

जानिए कौनसे है क्रूर और पापी ग्रह, जानिए इनसे बचाव के उपाय

मनुष्य के जीवन में ग्रहो का बहुत बड़ा महत्व होता है | ये ही मनुष्य का भूत और भविष्य निर्धारित करते है | शास्त्र में ग्रहो की संख्या 9 बताई गयी है | इन प्रत्येक ग्रहो का स्वभाव भी अलग अलग होता है | इनमे कई ग्रह सौम्य, क्रूर और पापी होते है | बता दे सूर्य और मंगल क्रूर ग्रह है, जबकि शनि और राहु-केतु पापी ग्रह है | आज हम आपको इनके शुभ अशुभ प्रभाव और उपाय के बारे में बताने जा रहे है |

सूर्य
 
सूर्य को सभी ग्रहो का राजा कहा जाता है | सूर्य आत्मा, पिता, उच्च अधिकारी का कारक है | परन्तु यदि कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो मनुष्य को शारीरिक और मानसिक परेशानियों को भोगना पड़ता है | सूर्य के अशुभ प्रभाव से नेत्र रोग, झूठे आरोप और हृदय रोग की समस्या बढ़ जाती है |
उपाय– आप रविवार को सूर्य को जल अर्पित करे और गरीब व्यक्ति को दान करे |
मंगल
मंगल ग्रह क्रोध और ऊर्जा का कारक है। साथ ही यह जमीन, सेना, पुलिस, खेलकूद, रक्त, लाल रंग आदि का कारक भी माना जाता है। कुंडली में मांगलिक दोष या मंगल दोष का कारण भी मंगल ही होता है। मंगल के अशुभ होने पर ह्रदय रोग, कर्ज से परेशान और जमीन जायदाद संबंधी विवाद पैदा होने लगते हैं |
उपाय– इससे बचाव के लिए आप लाल रंग के वस्त्रो का दान करे |
शनि
शनि ग्रह को पापी ग्रह माना जाता है | न्याय के देवता शनि ग्रह की चाल बेहद धीमी है, वे 2.5 में अपनी राशि बदलते है | कुंडली में यदि शनि की स्थिति सही ना हो तो आगजनी, आर्थिक कमी, आँखों के रोग और पिता के साथ मनमुटाव की स्थिति बन जाती है |
उपाय– इसके लिए आप सरसो तेल, काले तिल, काले वस्त्रो का दान करे |
राहु-केतु
राहु केतु पापी ग्रह की श्रेणी में आते है | इनकी वजह से ही कुंडली में कालसर्प दोष उत्पन्न होता है | राहु के अशुभ होने पर शारीरिक क्षति होती है, वहीँ केतु के अशुभ होने पर विश्वाश्घात का अंदेशा होता है |
उपाय– इन दोनों ग्रहो की शांति के लिए आप नारियल, उड़द की दाल और वस्त्रो का दान करे |

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *