जानिए क्यों माना जाता है इस अंक को अशुभ
जानिए क्यों माना जाता है इस अंक को अशुभ – पश्चिमी और पूर्वी दोनों सभ्यताओं में १३ अंक ऐसा है,जो कोई भी कार्य करने में अशुभ माना जाता है। लोगों का ऐसा मानना है कि कोई भी शुभ कार्य १३ अंक में नहीं करना चाहिए। लोगों का ऐसा सोचना सही है या भ्रम…
१३ अंक से संबंधित कुछ प्राचीन तथ्य
१३ अंक से संबंधित कुछ घटनाएं हैं, जिनसे लोगों के मन में इस अंक को लेकर भ्रम पैदा हो गया है जैसे जीसस क्राइस्ट के सूली पर चढाये जाने से पहले तेरह लोगों ने एक साथ खाना खाया था।तेरह साल की उम्र में ही बच्चों के जीवन की वह अवस्था शुरू होती है जो उनके जीवन को विभिन्न प्रश्नों और परिस्थितियों से भर देती है। यही कारण है कि लोग तेरह अंक से कतराते हैं।
7वीं 8वीं और 10वीं पास के लिए निकली है बंपर भर्ती 10000 पदों पर होगी भर्ती
आप भी हो गए हैं बेरोजगारी से परेशान ? एक टेस्ट दें और पा लें नौकरी..
प्राइवेट सेक्टर में निकली है बंपर भर्ती विभिन्न पदों पर जल्दी करें आवेदन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार १३अंक का महत्व
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस अंक की अपनी एक विशेषता है। ज्योतिष शास्त्र के मतानुसार १ अंक सूर्य का होता है और ३ अंक वृहस्पति का। दोनों अंकों का जोड़ ४ होता है जो कि राहु का प्रतीक माना जाता है। सूर्य ऊर्जा का प्रतीक है और वृहस्पति बुद्धि और ज्ञान का। राहु परिवर्तनशीलता का प्रतीक माना जाता है।
अतः उपरोक्त तथ्यों के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि इस अंक की नकारात्मकता को स्वीकार करें या सकारात्मकता को, यह लोगों की सोचने की क्षमता पर निर्भर करता है।