|

टाइल्स पर जंग के निशान साफ करने के घरेलु उपाय

कई बार घर में लगी हुई टाइल्स पर जंग के निशान लग जाते हैं। क्योंकि कई मर्तबा ऐसा होता है की आप रसोई की फर्श पर गैस सिलिंडर रखते है, जिसके कारण किचन के फर्श पर लगी टाइल्स पर जंग के दाग लग जाते है। इस जंग को साफ़ करने के लिए आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं। क्योंकि आज हम आपको जंग निकालने के लिए कुछ उपयोगी घरेलु तरीके और उपाय बताएँगे। इन तरीकों के इस्तेमाल से टाइलों पर लगी हुई जंग आसानी के साथ उतर जाती हैं।

टाइल्स पर लगी जंग को हटाने का तरीका :-

सिरके का करे प्रयोग

विनेगर में एसिड होते हैं जो दाग को आसानी के साथ निकाल देते हैं। इसके लिए टाइल्स पर लगी हुई जंग के धब्बों पर सिरके की बूंदे लगाये और कुछ देर के बाद कपड़े से इसे साफ करले। इससे टाइल्स की जंग आसानी के साथ निकल जाती हैं।

ब्लीच

दाग वाली जगह पर ब्लीच का छिड़काव करे, फिर 15 मिनट के बाद उस पर थोड़ा सा पानी डाले। इसके बाद ब्रश से टाइल्स को साफ करे। इससे टाइल्स पर लगे दाग-धब्बे दूर हो जायेंगे, साथ ही टाइल् भी चमकने लगती हैं।

मिट्टी का तेल

घासलेट यानी केरोसिन से भी जंग के दागों को छुड़ाया जा सकता हैं। यह सिरके से भी ज्यादा पावरफुल होता हैं। केरोसिन को फर्श के दाग पर डालने के बाद इस बात का ध्यान रखे की इसे 10 मिनट से ज्यादा फर्श पर न रहने दे। वरना इसकी तेज़ गंध पुरे घर में फ़ैल जाएगी।

 नींबू का रस

टाइलों पर नींबू का रस निचोड़ दे और 10 मिनट के बाद टूथब्रश से रगड़-रगड़ कर साफ़ करे। इससे टाइल्स पर लगा हुआ सिलिंडर का दाग साफ हो जाता हैं।

टूथपेस्ट

टूथपेस्ट को सीधे ही जंग पर लगाये और ब्रश की मदद से गोलाई में रगड़ते रहे। फिर टाइल्स को हल्के पानी और साबुन के घोल से साफ़ करे। इससे टाइलों पर लगी हुई जंग छूट जाती हैं।

टमाटर

कटा हुआ टमाटर भी जंग को निकाल सकता है। इसके लिए दाग पर कटे हुए टमाटर के टुकड़े को रगड़े, फिर इस पर सेंधा नमक डाल कर गोलाई में ब्रश से साफ करे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *