डरावने सपनों से रहते हैं परेशान तो घबराएं नहीं बस करे दें ये उपाय
रात को सोते समय तो आप सबको ही कोई न कोई सपना आता होगा, और आप यह भी जानते है की कुछ लोगो को अच्छे सपने आते है, तो वही कुछ लोगो को डरावने सपने भी आते है| दरअसल हमारे सपने हमारे आस-पास होने वाली घटनाओं पर निर्भर करते है| अगर हमारे साथ कुछ अच्छा होता है तो हमें अच्छे सपने आने लगते हैं, और अगर हमारे साथ कुछ बुरा हो जाता है तो हमें बुरे सपने आने लगे है| कुछ लोगों का तो ऐसा भी मानना है, की रात में आने वाले सपने हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देती है| और फिर इस से लोग डर भी जाते है, और उनका तनाव बढ़ने लगता है| अगर आपको भी रात में डरावने सपने आते हैं, और उनसे डर लगता है तो आप हमारी आज की इस खबर को ज़रूर पढ़िए और जानिये की किन-किन उपायों के द्वारा आप इससे बच सकते हैं-
हनुमान चालीसा
ये तो आप सब जानते ही होंगे ही जहाँ हनुमान जी रहते हैं, वहाँ डर नहीं रहता| इसीलिए अगर आपको रात में डरावने सपने आते है, तो आपको रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए| इससे आपके मन को शांति मिलेगी और आपका डर भी कम हो जायेगा|
पास में रखें पानी
अगर आप रात को सोते समय अपने बिस्तर के पास एक तांबे के बर्तन में जल भर कर रख दे, और सुबह उठने के बाद उसका पानी किसी गमले में डाल दे तो आपको रात में बुरे सपने आना बंद हो जायेंगे|
छिड़क दें गंगा जल
अगर आपको रात में बहुत बुरे सपने आते हैं, जिनकी वजह से आप सही से सो भी नहीं पा रहे है, तो आपको रात में सोने से पहले अपने कमरे में और बिस्तर के आस-पास गंगा जल का छिडकाव करना चाहिए|
करें शिव जी का जाप
हनुमान जी तरह आप शिव जी के मंत्रो का पाठ करके भी इससे छुटकारा पा सकते हैं| तो यदि आप रोज़ रात को सोने से पहले शिव जी के मंत्रो का जाप करेंगे तो आपको रात में अच्छी नींद आयेगी और डरावने सपनों से मुक्ति मिलेगी|
रखें लोहे की चीजें
अगर आप चाहें तो बुरे सपनों से बचने के लिए आप सोते वक्त अपने तकिये के नीचे लोहे की कोई चीज़ रख सकते है इससे आपको बुरे सपने नहीं आएँगे| इस उपाय को बेहद कारगर माना जाता है|