डांस करते-करते अचानक दुल्हन के गले लग कर रोने लगा भाई, दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, वीडियो वायरल
शादी होती है तो विदाई तो होनी ही है। सबसे ज्यादा इमोशनल लड़की के घर वाले होते हैं। एक तरफ दुल्हन रोते हुए घर से विदा होती है, तो वहीं दूसरी ओर परिवार वाले तेजी तेजी से रोने लगते हैं। जहां पर अपना पूरा बचपन दुल्हन ने बिताया होता है अब वह आंगन छोड़ कर किसी दूसरे के घर जाने के लिए तैयार होती है। इसलिए यह पल और भी ज्यादा भावुक हो जाता है। विदाई के समय यदि कोई सबसे ज्यादा भावुक होता है तो वह है दुल्हन का भाई। क्योंकि उसने अपना पूरा बचपन उसके साथ बिताया है। उसी के साथ ये मोमेंट हर किसी के लिए भावुक होता है। अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सभी लोग हैरान है।
दुल्हन संग भाई ने किया विलाप
इस वीडियो में आप देख पाएंगे की विदाई में दुल्हन अपने ससुराल जा रही है और उसके परिवार के लोग रो रहे हैं, लेकिन सब अपनी मस्ती में डांस कर रहे है, जी हां सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको कुछ ही समय में बहुत लोगों ने देख लिया है। वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि दुल्हन स्टेज पर खड़ी है और अचानक उसका भाई आ जाता है और उसे गले लगाने लगता है। इधर दूसरी ओर उनका भाई फूट-फूट कर रोने लग जाता है। दुल्हन भी उसे गले लगा कर रोने लग जाती है।
View this post on Instagram
वायरल हुआ वीडियो
आप पीछे बैकग्राउंड में देख सकते हैं कि कैसे दुल्हन के भाई के अतिरिक्त परिवार के बाकी सदस्य भी रो रहे होते हैं, लेकिन एक चीज गौर करने वाली है कि स्क्रीन के दाहिनी ओर खड़ा दूल्हा गाने में डांस करते हुए नजर आ रहा है। सामने दुल्हन का भाई रो रहा है जबकि दूल्हा डांस करने में लगा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है अभी तक इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है इस पर लोग अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।