दांतों का दर्द कैसे ठीक करें? और इन्हें स्वच्छ एवं स्वास्थ्य कैसे रखें?

दांतों का दर्द कैसे ठीक करें? और इन्हें स्वच्छ एवं स्वास्थ्य कैसे रखें?

हमारे दांतों का संबंध स्वास्थ्य से भी है और सौंदर्य से भी। दांत साफ, सुन्दर और मजबूत बने रहें तो चेहरा सुन्दर दिखाई देता है। शरीर भी स्वास्थ और मजबूत बना रहता है, क्योंकि हम जो कुछ भी खाते हैं, उसे दांतों से चबाते हैं और जितनी अच्छी तरह चबाते हैं, उतना ही हाजमा दुरुस्त रहता है। खाना अच्छे से पच सके, इसके लिए खूब अच्छी तरह चबा-चबाकर खाना जरूरी होता है। यह काम मजबूत दांत ही कर सकते हैं, आंतें नहीं कर सकतीं, इसलिए कहा गया है दांतों का आम आंतों से नहीं लेना चाहिए।

7वीं 8वीं और 10वीं पास के लिए निकली है बंपर भर्ती 10000 पदों पर होगी भर्ती

आप भी हो गए हैं बेरोजगारी से परेशान ? एक टेस्ट दें और पा लें नौकरी..

दांतो के दर्द के लिए

1. 5 ग्राम लॉन्ग तथा 3 ग्राम कपूर लेकर दोनों को एक साथ मिलाकर बारीक पीस लें और इसे दांतो पर लगाएं इससे दांतों का दर्द ठीक हो जाएगा।

2. सेंधा नमक को बारीक पीसकर उसमें सरसों का तेल मिलाकर दांतों पर मलने से दांतों का दर्द तथा पारियां में आराम मिलता है।

3.यदि किसी सज्जन के दांतो से चबाने पर दर्द होता है तो वह रात्रि को सोते समय थोड़ी सी पिसी हल्दी और सरसों के तेल को मिलाकर दांतो पर लगा लें। सुबह कुल्ला कर लें और आप दर्द धीरे धीरे ठीक हो जाएगा। सुबह करना करने से पहले कुछ भी खाना या पीना नहीं है।

4.प्याज को बारीक काट कर उसे कूट या पीस लें। अब इसे कपड़े में भरकर इसका रस निकाल लें।प्याज के पानी को दांतो पर मलने से बहुत से रोगी ठीक हो जाते हैं और कीड़ा नहीं लगता।

दांतों को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन यह कार्य करें

  1. दिन में चार बार दांतों को साफ करना अनिवार्य समझें। सुबह उठने के बाद और शाम को भोजन के बाद और रात को सोने से पहले।
  2. भोजन या कोई भी पदार्थ खाने के बाद गिन कर 11 बार जोरदार कुल्ले किया करें।
  3. अधिक गर्म या अधिक ठण्डे पदार्थों का सेवन न किया करें।
  4. कोई गर्म पेय या पदार्थ पी-खाकर तुरंत ठंडी चीज ठण्डे पेय का सेवन न करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *