दांत चमकेंगे जैसे मोती, अपनाएं ये अचूक घरेलू तरीके
एक सुन्दर मुस्कान से हमारे चेहरे की ख़ूबसूरती बढ़ती है, लेकिन सुन्दर मुस्कान के लिए दांतों का साफ़ और चमकदार होना काफी जरूरी है। क्योकि दांतों में पीलेपन के कारण हम खुलकर किसी के सामने हस तक नहीं सकते हैं। दांत अधिकतर बुढ़ापे, वशांनुगत कारण, चाय, कॉफ़ी, तम्बाकू, सिगरेट के अधिक सेवन की वजह से पीले हो सकते हैं। चमकदार सफ़ेद दांत आपके व्यक्तित्व में चार चाँद लगा देते हैं। अतः साफ मोती से दाँतों को पाने के लिए बहुत से घरेलु नुस्खे इस लेख में सुझाये जा रहे हैं जिसको अपनाकर आप भी सुन्दर और चमकदार दांत पा सकते हैं।
अपने खानपान पर ध्यान दें
अपनी खानपान की आदतों पर पूरा ध्यान दें। ऐसे सब्जी और फल खाएं जिन्हें चबा कर खाने की जरूरत पड़े। कैल्शियम की प्रचुरता के लिए दूध से बनी चीजों का सेवन अधिक करें। चाय व कॉफी कम पिएं और धूम्रपान ना करें।
तुलसी
तुलसी दांत और मुंह के रोगों के लिए फायदेमंद है। इससे दांतों का पीलापन दूर होता है। तुलसी की पत्तियों को धूप में सुखाकर उनका पाउडर बना लें, अब इसे टूथपेस्ट में मिलाकर रोज़ाना ब्रश करें।
नमक व सरसों का तेल
नमक व सरसों के तेल का उपयोग दांतों को चमकाने के लिए प्राचीन समय से ही होता आ रहा है। यह काफी पुराना नुस्खा है। एक चुटकी नमक में 2 या 3 बूंदें सरसों के तेल की मिलाकर रोज़ दांत साफ करें।
नीम
नीम में दांतों को सफेद बनाने व बैक्टीरिया को खत्म करने के सभी गुण पाए जाते हैं। प्रतिदिन अगर दांतों को साफ़ करने के लिए नीम की दातून का उपयोग किया जाए तो दांत साफ और मसूड़े स्वस्थ रहते हैं।
तिल, नारियल या फिर जैतून का तेल
तिल, नारियल या फिर जैतून के तेल से दांतों तो साफ करना एक आयुर्वेदिक नुस्खा है। एक चम्मच में नारियल का तेल लें और इसे दांतों व मुंह में लगाएं। इन तीनों में से किसी भी एक चीज़ का उपयोग करके आप स्वस्थ और सुंदर दांत पा सकते हैं।