|

पाप भी बदल जाता है पुण्य में, यदि मृत्युशय्या पर पड़े व्यक्ति के पास रख दी जाए ये चीजे…

किसी भी मनुष्य को अपने जीवन में हमेशा अच्छे और पुण्य कर्म ही करने चाहिए | उसके ये पुण्य कर्म ही मरणोपरांत उसके लिए पूंजी बनकर साथ जाते है | गरुड़ पुराण में मनुष्य की मृत्यु से लेकर कई बाते बताई गयी है | गरुड़ पुराण में बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में पाप कर्म करता है, तो उसे मरने के बाद कठोर सजा दी जाती है | ऐसे में गरुड़ पुराण में इस स्थिति से बचने के लिए भी कुछ बाते बताई गयी है | जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है |

गरुड़ पुराण में कुछ बातो का वर्णन किया गया है | जिनको यदि किसी मरणासन्न व्यक्ति के सिरहाने रख दिया जाए तो वह व्यक्ति सद्गति को प्राप्त होता है | साथ ही उसका अगला जन्म भी सुखो से भर जाता है | तो आइये जानते है, वे कौनसी चीजे है |
तुलसी का पत्ता
 
गरुड़ पुराण में बताया गया है कि यदि कोई व्यक्ति मरणासन्न अवस्था में है | तो उसके सिर के पास तुलसी का पत्ता रख देना चाहिए | इससे व्यक्ति की आत्मा को शांति मिलती है |
गंगाजल
 
गंगाजल को सबसे पवित्र माना जाता है, इसे पापनाशिनी भी माना जाता है | ऐसा भी कहा जाता है कि ये नदी स्वर्ग से बहती है | पुराणों में बताया गया है कि मरते हुए व्यक्ति के मुंह में गंगाजल डालना चाहिए | इससे उसकी आत्मा को शांति मिलती है | साथ ही उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है |
भगवान की तस्वी
 
पुराणों में बताया जाता है कि किसी भी मरने वाले व्यक्ति के पास भगवन की तस्वीर रख देनी चाहिए | इससे व्यक्ति को शांति मिलती है | उसे प्राण त्यागने में किसी कठिनाई से नहीं गुजरना पड़ता है |
धार्मिक ग्रन्थ
 
धार्मिक ग्रंथो में बड़ी शक्ति होती है | यदि कोई व्यक्ति मृत्युशय्या पर है, तो आप उसके पास को धार्मिक ग्रन्थ अवश्य रखे | आप इसका पाठ भी करे | इससे व्यक्ति को सद्गति प्राप्त होती है | ऐसे व्यक्ति के समीप गीता का पाठ करना सबसे उत्तम माना गया है |

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *