|

पार्लर जाने की बजाय आजमाएं इन घरेलू नुस्खों को, तुरंत खिल उठता है चेहरा

पार्लर जाने की बजाय आजमाएं इन घरेलू नुस्खों को, तुरंत खिल उठता है चेहरा

चेहरे को गोरा और खूबसूरत करने के लिए आजकल के लड़के और लड़कियों पार्लर जाकर फेशियल करवाते हैं। लेकिन आजकल बढ़ते प्रदूषण, दिनभर की धूल-मिट्टी और सूर्य की तेज धूप की वजह से चेहरे की प्राकृतिक चमक खत्म हो जाती है। और चेहरे की रंगत फीकी पड़ जाती है। आजकल सूर्य की हानिकारक किरणों से चेहरे का रंग सांवला हो जाता है।

चेहरे को गोरा करने के लिए लोग ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन इनसे चेहरे पर साइड इफेक्ट होकर दाग-धब्बे और कील-मुंहासे की समस्या हो सकती है। इसलिए आज की पोस्ट में हम आपको एक ऐसा नेचुरल फेस पैक बताएंगे जिससे चेहरे की त्वचा में प्राकृतिक निखार और चमक आएगी। और चेहरे के दाग-धब्बे और कील- मुंहासे की समस्या भी खत्म हो जाएगी। आइए जान लेते हैं। फेशियल से भी ज्यादा ग्लो लाते हैं ये 2 घरेलू फेस पैक, तुरंत खिल उठेगा चेहरा।

7वीं 8वीं और 10वीं पास के लिए निकली है बंपर भर्ती 10000 पदों पर होगी भर्ती

आप भी हो गए हैं बेरोजगारी से परेशान ? एक टेस्ट दें और पा लें नौकरी..

दही का फेस पैक

दही खाना हमारे सेहत के लिए लाभदायक होता है। इसके अलावा दही से त्वचा में निखार और चमक भी लाई जा सकती है। क्योंकि दही में लैक्टिक एसिड पाया जाता है। जो त्वचा को गोरा करने में मदद करता है। इस नुस्खे को करने के लिए तीन चम्मच ताजा दही को गर्दन और चेहरे पर फेस पैक की तरह लगा कर सुखाएं। और 20 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे को पोंछ कर मॉइश्चराइजर लगा दें। इससे चेहरे की रंगत निखरने लगेगी। और चेहरे का रंग धीरे-धीरे गोरा हो जाएगा।

बादाम तेल और केले का फेस पैक

केले में पाया जाने वाला विटामिन बी6 त्वचा पर ग्लो लाने का काम करता है। और त्वचा पर जमी धूल-मिट्टी और गंदगी को साफ करता है। और बादाम का तेल त्वचा को कोमल और मुलायम बनाता है। इस नुस्खे को करने के लिए एक कच्चा केला और 3 चम्मच बादाम के तेल को आपस में मिलाकर पेस्ट बना लें। और इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाकर 30 मिनट सूखने दें। और इसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में तीन बार इस नुस्खे को करने से त्वचा में गजब का निखार और चमक आएगी। और चेहरे का रंग गोरा हो जाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *