|

प्रेम से लेकर धन तक, हर चीज दिलाएंगे श्रीकृष्ण, बस कर ले ये उपाय

जब भी मनुष्य किसी संकट में पड़ता है, तो सबसे पहले उसे भगवान की ही याद आती है | क्योंकि हमारे जीवन में कई बार कुछ ऐसी मुसीबते आ जाती है, या हम कठिन परिस्थिति से घिर जाते है | या फिर मन कोई मुराद अधूरी रह जाती है | ऐसे में आज हम आपको श्रीकृष्ण से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे है, जिनको करने से आपके हर दुःख का समाधान हो जायेगा | केवल जरूरत है, तो सच्ची श्रद्धा की |

प्रेम की प्राप्ति
 
जीवन में प्यार सभी को चाहिए होता है | एक सच्चे जीवन साथी का साथ सभी को चाहिए होता है | ऐसे में कई बार कुछ ऐसी परिस्थितिया बन जाती है, जब प्रेम जीवन मुसीबत में घिरने लगता है | ऐसे में आप यदि ऐसी कोई मुसीबत से घिरे है, तो आप राधा कृष्ण मंदिर में जाये और श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री का भोग लगाए | इसके बाद अपने प्रिय का नाम लेते हुए राधा-कृष्ण को माला अर्पित करे | इससे आपकी मन की मुराद जल्द ही पूरी होगी |
दुश्मन से छुटकारा
 
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कुछ ऐसे लोग होते है, जो उसका बुरा चाहते है | कई बार ऐसे लोग जीवन में ग्रहण बन जाते है | ऐसे में आप यह उपाय करे | आप सूर्यास्त के बाद एक पीपल के पत्ते पर अष्टगंध स्याही और अनार की कलम से ‘सर्व शत्रु नाशय’ लिखे | फिर से जमीन में गाड़ दे | इससे आपके शत्रु आपका कुछ नहीं कर पाएंगे |
कर्ज से छुटकारा
 
यदि आप कर्ज के बोझ तले दबे है, तो श्रीकृष्ण आपकी मदद कर सकते है | इसके लिए आप पूर्णिमा के 8 दिन पहले एक कलश में काले तिल और मिश्री की चाशनी ले | फिर इसे आप पीपल के पेड़ को अर्पित करे | आप इस उपाय को अमावस्या तक 8 दिनों तक करे | ये उपाय आपको कर्ज से छुटकारा दिलवाएगा |
धन की कमी
 
यदि आपके जीवन में धन की कमी निरंतर बनी हुयी है, तो ये उपाय आपकी मदद कर सकता है | इसके लिए आप गाय के दूध की खीर बनाएं, साथ ही उसमें साबुत काली मिर्च और तुलसी का पत्ता भी मिलाए | इसके बाद आप मिश्रीयुक्त जल से श्रीकृष्ण का अभिषेक करे | इसके बाद आप खीर का कृष्ण जी को भोग लगाए |
सुखी वैवाहिक जीवन
 
यदि आप अपने वैवाहिक जीवन में सुख शांति चाहते है, तो आप सूर्यास्त के बाद ये उपाय करे | इसके लिए आप तुलसी माता के सामने चन्दन की धुप जलाये और घी का दीपक प्रज्वलित करे | ये उपाय आपके दाम्पत्य जीवन में प्रेम रास घोल देगा |

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *