फ्रूट एंड नट्स केक बनाने की विधि
फ्रूट एंड नट्स केक उतना ही स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है जितने की सभी ड्राई फ्रूट्स। बिना अंडे और किसी मिलावटी सामग्री के तैयार किया गया यह लजीज केक सभी का दिल जीत लेता है। जितना यह केक स्वादिष्ट होता है उतना ही यह लोकप्रिय भी होता है। इसे पसंद करने वालो की कोई लिमिट नहीं है आप बस इसे बनाये पसंद करने वाले तो खुद ही आजाएंगे।
प्रसिद्ध- फ्रूट एंड नट्स केक सबसे ज्यादा ब्राज़ील में पसंद है। वहाँ के रहने वाले सभी लोग इस केक को हर खास मौके पर अपने मेहमानो के सामने सर्वे करते है। इस केक के प्रसिद्ध होने का कारण इसका स्वाद भी है।
स्वाद- अगर बात की जाए फ्रूट एंड नट्स केक के स्वाद की तो यह केक नट्स से भरा हुआ होता है तो इसका स्वाद बहुत ही क्रंची होता है और इसे खाने का मज़ा ही अलग आता है। इसे सजाने के लिए भी आप अन्य सामग्री का इस्तेमाल कर सकते है।
फ्रूट एंड नट्स केक बनने का समय
फ्रूट एंड नट्स केक को बनाने में 40 मिनट का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने में 15 मिनट का समय लगता है।
सदस्यो के अनुसार
दी गई विधि की मात्रा के अनुसार यह फ्रूट एंड नट्स केक 4 सदस्यों के लिए काफी है।
सामग्री-
- 1/2कपमैदा
- 1/2कप पाउडर चीनी
- 1/2कप मक्खन
- 1/2क पदूध
- 1/2कप काजू
- 1/2कप अखरोट
- 1/2कप किशमिश
- 1/2कप बादाम
- 1/2कप टूटी फ्रूटी
- 1/2कप कन्डेन्स्ड मिल्क
- 1टी स्पून बेकिंग सोडा
- 1टी स्पून बेकिंग पाउडर
फ्रूट एंड नट्स केक बनाने की विधि
- फ्रूट एंड नट्स केक बनाने के लिए सबसे पहले अखरोट, काजू, बादाम को अच्छे से साफ कर ले अब उनके छोटे छोटे टुकड़े कर ले। किशमिश को भी धोकर साफ कर ले।
- अब एक बर्तन में मैदा को ले और छलनी की मदद से छान ले। अब इसमें बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर सारे मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर ले। एक बाउल में पिघला हुआ मक्खन ले और उसमे चीनी पाउडर मिलाये।
- इसी मिश्रण में कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिक्स कर ले। सारे मिश्रण को मिलाकर फेट ले। कुछ देर इस मिश्रण को रख दे ताकि वो फूल जाए। ऐसा करने से केक अच्छा बनेगा।
- कुछ देर बाद इस मिश्रण में दूध डाले साथ ही मैदा वाला मिश्रण डाले और मिक्स करे। इसी मिश्रण में सारे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और टूटी फ्रूटी डालकर मिक्स कर ले। केक बनने का मिश्रण तैयार है।
- अब केक बनाने वाला बर्तन ले उसे मक्खन लगाकर चिकना कर ले उसमे केक वाला मिश्रण डाले और माइक्रोवेव में 4-5 मिनट के लिए रख दे। कुछ देर बाद केक को बाहर निकाले ठंडा होने पर बर्तन से बाहर निकाले आपका लजीज केक बनकर तैयार है इसे सभी को सर्वे करे।