|

बेहद ख़ास होते है वृष राशि के लोग, जानिए इनके बारे में कुछ ख़ास बाते…

ज्योतिष में बताया गया है कि  व्यक्ति की राशि व्यक्ति के बारे में कई राज खोलती है | सिर्फ राशि के सहारे किसी भी व्यक्ति के बारे में कई बाते पता लगाई जा सकती है | ऐसे में आज हम आपको वृष या वृषभ राशि के बारे में बताने जा रहे है | बता दे वृष राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है और शुक्र धन, कला, प्रेम, ऐश्वर्य, काम, वासना और सौंदर्य आदि का प्रतीक है | यही वजह है कि इस राशि के जातको में ये सभी गुण पाए जाते है |
शारीरिक रूपरेखा
हम पहले बता चुके है  मीन राशि शुक्र  ग्रह से प्रभावित होती है, जिस वजह से  जातक सूंदर और आकर्षक होते है | ये विपरीत लिंग के लोगो को आसानी से अपनी ओर आकर्षित कर लेते है |  इनकी सूंदर काया होती है | इस राशि के लोग अच्छी कदकाठी, ऊँची नाक, कॉमिक होंठ और चमकदार आँखों के होते है |
स्वभाव 
इस राशि के लोगो के स्वभाव की बात करे तो ये शांत और कोमल स्वभाव के व्यवहारिक व्यक्ति होते है | ये धन को लेकर कुछ अधिक ही आकर्षित रहते है | वे कई लोगो के विश्वासपात्र होते है | अपने कार्यो के प्रति अंर्तमुखी रहना इनका स्वभाव होता है | इनके दयालु स्वभाव के चलते ये जरूरतमंद लोगो की मदद करते रहे है | इसके अलावा अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते है |
गुण
इनकी सबसे बड़ी खासियत सच का साथ देना होती है, इनकी यही खूबी इन्हे दुसरो का विश्वासपात्र बनती है | इनमे एक अलग ही कलात्मक प्रतिभा होती है, जिसके ये धनी होते है | अपने मूल्यों और सिद्धांतो के प्रति अडिग रहना ही इनकी छवि को समाज में मजबूत बनाता है | भौतिक सुखो के प्रति भी इनका ख़ासा लगाव देखने को मिलता है |
नकारात्मक पक्ष
जिसमे गुण होते है, निश्चित ही कुछ ना कुछ अवगुण भी होते है | इनका अंतर्मुखी स्वभाव, अपनी भावनाये व्यक्त न करना कई बार मुसीबत बन जाता है | लोगो से कम मेल मिलाप के  सामाजिक दायरा भी कम होता है | प्रेम जीवन में ये हमेशा शंका से घिरे रहते है | इसके अलावा काम वासना को लेकर भी आतुर रहते है |
सेहत 
सेहत के मामले में इनकी किस्मत अच्छी होती है | मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के चलते ये कम ही बीमार पड़ते है | इन्हे अक्सर जुखाम करना पड़ता है | इसके अलावा इन्हे गुर्दे, मूत्राशय, गर्दन और गुप्तांग से जुडी समस्या का सामना करना पड़ता है |

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *