बड़ी खुशखबरी: रसोई गैस की कीमत में भारी गिरावट, जानें आपके शहर क्या है दाम
बड़ी खुशखबरी: रसोई गैस की कीमत में भारी गिरावट, जानें आपके शहर क्या है दाम – आईओसीएल के मुताबिक, चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की गई है। ये लगातार दूसरा महीना है जब रसोई गैस के दाम में लगातार गिरावट आई है। दाम में गिरावट के बाद अब देश के चार महानगरों में रसोई गैस की कीमत पूरी तरह बदल गई है। दिल्ली मे रसोई गैस की कीमतों में 61 रुपये की कटौती हुई है। जिसके बाद अब दिल्ली में रसोई गैस 744 रुपये का हो गया है। इस तरह कोलकाता में 61 रुपये की कटौती हुई है। जिसके बाद रसोई गैस के दाम 77.50 रुपए हो गए हैं। मुंबई में 62 रुपए की कटौती के रसाई गैस सिलेंडर 714.50 रुपए हो गया है। वहीं चेन्नई में 64.50 रुपए की कटौती के बाद दाम 761.50 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो गए हैं।
7वीं 8वीं और 10वीं पास के लिए निकली है बंपर भर्ती 10000 पदों पर होगी भर्ती
आप भी हो गए हैं बेरोजगारी से परेशान ? एक टेस्ट दें और पा लें नौकरी..
प्राइवेट सेक्टर में निकली है बंपर भर्ती विभिन्न पदों पर जल्दी करें आवेदन
वही इस बार कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी गिरावट की है। जिसकी जानकारी भी आईओसीएल को ओर से दी गई। आईओसीएल की ओर से जारी आंकड़ो के मुताबिक, यह कटौती 96 रुपये से लेकर 105 रुपे की हुई है। जिसके बाद महानगरों में कमर्शियल गैस के दाम भी बदल गए है। दिल्ली में कमर्शियल गैस के दाम 1285 रुपए हो गया है। कोलकाता में 101.50 रुपए की कटौती हुई है। जिसके बाद यहां पर कमर्शियल गैस के दाम 1348.50 रुपए हो गए हैं। इसी तरह मुंबई में 97 रुपये की कटौती हुई है। जबकि चेन्नई में 99.50 रुपए कम हुए हैं। बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में 19 किलोग्राम एलपीजी गैस होती है। जो घरेलू गैस सिलेंडर के मुकाबले ज्यादा होता है।