बढ़ती उम्र के असर को कम करने के लिए खाये ये चीज़े
बढ़ती हुई उम्र में इंसान को अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत होती है। क्योंकि बढ़ती उम्र में एनर्जी लेवल कम होने लगता हैं। वैसे भी जैसे-जैसे मनुष्य की उम्र ज्यादा होती चली जाती हैं, उसके शरीर को ज्यादा पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए इस भागम-भाग वाली जिंदगी में डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत हैं, जिससे बढ़ती हुई उम्र के असर को रोकने में मदद मिल सके।
डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने से बढ़ती हुई उम्र के असर को कम करने में आसानी होती हैं। आइये जानते हैं की बढ़ती उम्र में क्या-क्या खाना चाहिए? बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने वाले बेस्ट फूड और आहार कौन से हैं?
बढ़ती उम्र में यह चीज़े जरूर खाए :-
दही
बढ़ती उम्र के असर को रोकने के लिए दही खाना अच्छा उपाय है। इसमें प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फॉस्फोरस के अलावा कई तरह के विटामिन्स भी पाए जाते हैं। दही खाने से पेट की कब्ज़, गैस आदि दूर होती हैं। इससे स्किन में भी निखार आता हैं। अगर आपको दूध पीना अच्छा नहीं लगता हैं तो आप दही का सेवन जरूर करे।
ब्रोकोली
ब्रोकोली एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सब्जी हैं। इसमें विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं। साथ ही इसमें फाइबर भी बढ़िया मात्रा में होता हैं जो कैंसर से बचाने का काम करता है।
ड्राई फ्रूट्स
सूखे मेवे ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और फाइबर से भरे हुए होते हैं। यह दिल के लिए फायदेमंद हैं। इसलिए रोजाना अपनी डाइट में मूंगफली, काजू, बादाम और अखरोट आदि को जरूर शामिल करे। आपके हर हफ्ते अलग-अलग किस्म के ड्राई फ्रूट्स को खाना चाहिए।
मछली
फिश सेहत के लिए काफी ज्यादा लाभकारी होती है। इसमें प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है। इसके अलावा डाइट में मछली को खाने से बॉडी को विटामिन्स और मिनरल्स की भी प्राप्ति होती हैं।
टमाटर
टमाटर को खाने से हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रोक और दिल की बिमारियों से बचने में मदद मिलती हैं। यह क्रोमियम का बेहतरीन सोर्स हैं जो ब्लड शुगर को कण्ट्रोल में रखता है।