|

भाग्य के धनी होते है वे पुरुष, जिनमे होती है ये 10 आदते, क्या आप है उत्तम पुरुष

किसी भी धर्म की धार्मिक किताबो में मनुष्य को एक सच्चा इंसान बनने और दुसरो की मदद करने की बात कही गयी है | अपने जीवन में ऐसे मानव मूल्यों को शामिल करने की बात कही गयी है, जिससे वह दुनिया की जात-पात की बातो, अमीर-गरीब जैसी बातो से ऊपर उठ सके |

माना जाता है कि जो कोई व्यक्ति यदि इन पुस्तकों के अनुसार अपना जीवन जीना आरम्भ कर दे | तो उसका जीवन सफल हो जाता है | ऐसे में आज हम आपको मनुष्य की कुछ ऐसी बातो के बारे में बताने जा रहे है, जो एक व्यक्ति को अच्छा इंसान बनाती है | गरुड़ पुराण में मनुष्य के बारे में कुछ ऐसी बाते लिखी गयी है, जो मनुष्य को भाग्य का धनी बनाती है | आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे है |
जो व्यक्ति सुबह जल्दी उठने की आदत रखता है और व्यायाम को अपनी आदत बनाता है | ऐसा व्यक्ति स्वास्थ्य का धनी होता है, वह कभी बीमार नहीं होता है |
ऐसा व्यक्ति जो शारीरिक श्रम करने से कभी नहीं कतराता और कड़ी मेहनत करने में यकीन रखता है | ऐसे व्यक्ति को जीवन में असफलता का सामना नहीं करना पड़ता |
जो व्यक्ति परिवार और दोस्तों से जुड़ा रहता है, उनका ख्याल रखता है | वह मान सम्मान का धनी होता है, सभी उसकी इज्जत करते है |
जिस व्यक्ति में कहने और सुनने की क्षमता होती है | वह एक अच्छा जीवनसाथी बनता है |
जो व्यक्ति अपनी निजी जानकारियों और निजी संबंधो को हर किसी से संबंध नहीं रखता है | वह हमेशा परेशानियों से बचा रहता है |
जो व्यक्ति जितना उसे प्राप्त होता है, उसी में खुश रहता है | ऐसे व्यक्ति को जीवन में दुखो का सामना नहीं करना पड़ता है |
जो व्यक्ति कभी अपना गुणगान नहीं करता है, वह समाज में इज्जत पाता है | अन्यथा समाज में ऐसे व्यक्ति को घमंडी की संज्ञा दे दी जाती है |
जो व्यक्ति सदा अपने से बड़ो का सम्मान और छोटो को प्रेम करता है | वह सभी से प्रेम पाता है |
जो व्यक्ति अपने जीवन की हर मुसीबत का डटकर सामना करता है वह अपने जीवन में हर क्षेत्र में सफलता पाता है |
जो व्यक्ति सदा अपने धर्म पर अडिग रहता है, अधर्म से दूर रहता है | वही उत्तम पुरुष कहलाता है |

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *