मीठा पराठा रेसिपी
मीठा पराठा बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होता है। यह एक बहुत अलग और लजीज पराठा होता है जो सभी को पसंद आता है। अगर आप भी रोजाना रोटी और सिंपल पराठा खाकर बोर हो गए तो स्वादिष्ट मीठ पराठा बना सकते है। मीठ पराठा का स्वाद अंदर से बहुत नरम और स्वादिष्ट होता है। इसमें अंदर जो चीनी का मिश्रण डाला जाता है वो बहुत ही स्वादिष्ट होता है और सभी को पसंद भी आता है। मीठ पराठा को आप दही या आचार के साथ खाये यह आपको और भी स्वादिष्ट लगेगा।
तैयारी में लगने वाला समय : 10 minutes
पकाने में लगने वाला समय : 30 minutes
तैयार परोसे : 4 व्यक्तियों के लिए
मीठा पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1 कप पानी
- 4 टी स्पून घी
- 3 टी स्पून चीनी
मीठा पराठा बनाने की विधि
-
मीठा पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे को ले और छलनी की मदद से छान ले। अब आटे में थोड़ा सा घी डालकर पानी की मदद से आटे को अच्छी तरह से गूथ ले। कुछ देर के लिए आटे को रख दे।
-
कुछ देर बाद थोड़ा सा आटे का टुकड़ा ले चकला बेलन की मदद से थोड़ा सा बेल ले। इस बिले हुए आटे में घी लगाकर चारो तरफ फैला ले। अब एक टी स्पून चीनी ले और इसमें रख दे।
-
आटे की लोई को फोल्ड करे और चकला बेलन की मदद से इसे गोल पराठे के आकार में बेल ले।
-
गैस पर तवा गरम करने के लिए रख दे। तवे पर थोड़ा सा घी लगाए बिला हुआ पराठा डाले और दोनों तरफ से पराठे को अच्छा करारा होने तक दोनों तरफ से सेके।
-
सभी पराठो को इसी तरह बनाकर तैयार कर ले। आपके स्वादिष्ट और लाजवाब मीठे पराठे तैयार है इन्हे दही के साथ सर्वे करे।