|

राशिफल 13 मई 2020: आज कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए अपना राशिफल

मेष ( Aries ):- च, चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके लिए दिन शुभ है | आज आपको शाम के समय कोई शुभ समाचार मिलने वाला है | कामकाज के मामले में भाग्य आपके साथ रहेगा | आपकी सेहत पहले से मजबूत रहेगी | विवाहित जातको का गृहस्थ जीवन प्रेमपूर्ण रहेगा | परिवार का माहौल अच्छा रहेगा |
वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ,ऊ,वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | किसी काम के चलते आपको आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है | हालाँकि दोपहर के बाद आपकी स्थिति में बदलाव आने वाला है | दाम्पत्य जीवन में चल रहा तनाव को आपसी समझ से दूर करने की जरूरत है |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | आज किसी काम को लेकर आपको मित्र की मदद लेनी पड़ सकती है | नौकरीपेशा जातको के लिए दिन शुभ है | आज आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन उतार चढाव से भरा रहेगा | अचानक से कुछ खर्चो को लेकर आप चिंतित हो सकते है | ऑफिस में बॉस आपके काम में नाराजगी जाहिर कर सकते है | आपके दाम्पत्य जीवन में आपमें समझ बढ़ेगी, इससे रिश्ते को नयी दिशा मिलेगी |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो 
आज आपका दिन शुभ है | परन्तु कागजो में किसी कमी के चलते कोई काम अटक सकता है | व्यापार के मामले में स्थिति काबू में रहेगी | जो लोग प्रेम में है, उनके लिए आज दिन शुभ है | परिवार का माहौल आपको ख़ुशी देगा |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिन बढ़िया | आमदनी में वृद्धि से आप प्रसन्न दिखाई देंगे | किसी क़ानूनी मामले में आपको सफलता मिलने वाली है | जीवनसाथी आज आपसे मन की कोई बात शेयर कर सकता है, आपको जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की जरूरत है |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, आपको परिवार की जरूरतों का अहसास होगा | पूर्व में किसी काम को लेकर की गयी मेहनत रंग लाने वाली है | जीवनसाथी का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन आपके पक्ष में रहेगा | दोस्तों के साथ लम्बे समय बाद बातचीत करके अच्छा महसूस करेंगे | परिवार में नयी संपत्ति खरीदने को लेकर बातचीत हो सकती है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बरकरार रहेगा | सेहत ठीक रहेगी |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आपका दिन शुभ है | आपकी आर्थिक स्थिति में शुभ बदलाव होने के योग बन रहे है | आपको अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है | जो लोग प्रेम है, उन्हें परिवार का साथ मिलने वाला है | कामकाज को लेकर आपको ध्यान देने की जरूरत है |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज आपका दिन ठीकठाक रहेगा | खर्चो में कमी आने से आप तनावमुक्त नजर आएंगे | परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत अचानक खराब हो सकती है | इस राशि के छात्र पढाई में मन लगाने में कठिनाई महसूस करेंगे | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आपके लिए दिन शुभ है | आज अपनी जरूरतों को पूरा करने पर आपका पूरा ध्यान रहेगा | ऑफिस में काम कम रहेगा, जिससे आप जल्दी फ्री हो जायेंगे | जीवनसाथी के साथ शाम के समय अच्छा वक़्त बिताएंगे | परिवार में प्रेम रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन ठीक रहेगा | दिन की शुरुआत कमजोर होगी, लेकिन दोपहर के बाद स्थिति बदलने वाली यही | कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है | जीवनसाथी आपकी किसी बात को लेकर नाराजगी जाहिर कर सकता है |

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *