|

राशिफल 3 मई 2020: आज इन 2 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानिए अपनी राशि का हाल…

मेष ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |

आज आपका दिन अच्छा रहेगा | भाग्य का साथ रहने से आपके काम आसानी से हो जायेंगे | आज आपका कोई भी प्रयास विफल नहीं होगा | अपने दाम्पत्य जीवन को संवारने में आज आप लगे रहेंगे | परिवार के साथ बिताया समय रिश्ते मजबूत करेगा |

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | आपको परिवार से जुडी जिम्मेदारियों को समझने की जरूरत है | आज किन्ही करने से आपकी आमदनी कम रहेगी | हालाँकि आज किसी बात को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे | आपकी सेहत ठीक रहेगी | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ |
आज आपका दिन शुभ है | आपकी रचनात्मकता आज बाहर आएगी | भाई बहन के साथ वक़्त बिताएंगे, उनके जीवन से जुडी नयी बाते पता चलेगी | आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन ठीकठाक रहेगा | दाम्पत्य जीवन में प्रेम रहेगा |
कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आपका दिन अच्छे परिणामो वाला रहेगा | आज ऑफिस में बॉस भी आपके काम की तारीफ करेंगे | व्यापारी वर्ग को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे | आज दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है, थोड़ा ध्यान रखे |
सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज आपका दिन अच्छा है | आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे, जिससे आपके कई काम समय से पहले ही हो जायेंगे | नौकरीपेशा जातको को ऑफिस में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा | परिवार में आज आपको प्रेम और अटूट बंधन का भाव महसूस करेंगे |
कन्या ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज आपका दिनमान ठीकठाक रहेगा | आपको आज मानसिक तनाव से बचना चाहिए, आपकी सेहत पर प्रभाव पड़ सकता है | ससुराल पक्ष से आपको शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है | नौकरी बदलने की इच्छा रखने वाले जातक आधी धैर्य रखे |
तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज आपका दिन अच्छा रहेगा | आपको किसी दोस्त की मदद से आमदनी के नए स्त्रोत मिलने वाले है | परिवार में कोई विवाद उत्पन्न हो सकता है, आपको गंभीरता से विचार करना चाहिए | व्यापार से जुड़े जातको को किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है |
वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आपका दिन थोड़ा फलदायक रहेगा | आज आप अपने कामो में आ रही कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे | आज किसी दोस्त से लम्बी बात कर सकते है | दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा | हालाँकि सेहत को लेकर सावधान रहे |
धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो |
आज आप अपने भविष्य को लेकर कोई योजना बना सकते है, इसमें जीवनसाथी की राय शामिल करे तो बेहतर है | ऑफिस में आज आपको बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है | मीडिया से जुड़े जातको के लिए दिन ठीक रहेगा |
मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो 
आज आपका दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा | कुछ ख़ास कामो को निपटने को लेकर आपको समय की कमी का सामना करना पड़ सकता है | आज आपके खर्चो में कमी आएगी, जिससे आप प्रसन्न रहेंगे | प्रेम जीवन में आज आप प्रिय से मन की बात शेयर कर सकते है |
कुम्भ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप विचारो से भरे रहेंगे | आप किसी नए काम को शुरू करने के बारे में सोच सकते है | अपने जीवनसाथी की रचनात्मकता को देखकर आप प्रसन्न होंगे | विवाहित जातको को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है | स्वास्थ्य ठीक रहेगा |
मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपका दिन आनंदमय रहेगा | दोस्त के साथ अच्छा समय बिताएंगे, आप साथ में कोई फिल्म भी देख सकते है | आज आपका कोई काम आपकी लापरवाही के चलते अटक सकता है | पिताजी आपको कोई राय दे सकते है, आप गौर करे |

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *