|

रोहित शेट्टी की अगली फिल्म मे होंगे सलमान खान, सूर्यवंशी के बाद शुरु होगी शूटिंग

ये तो सभी जानते है कि रोहित शेट्टी इन दिनों सूर्यवंशी फिल्म की शूटिंग मे व्यस्त है। जिसमे अक्षय कुमार एक अहम रोल निभा रहे है। वैसे इस फिल्म का ऐलान रणवीर सिंह की सिंबा फिल्म के साथ किया गया था। सिंबा के साथ दो और फिल्मों के हिंट मिले थे। जिसमे गोलमाल 5 और‌ सिंघम 3 का नाम आता है। हलांकि लोगों को भी ये विश्वास है कि सूर्यवंशी फिल्म के बाद रोहित शेट्टी गोलमाल 5 या सिंघम 3 बनाने वाले है।
लेकिन हम आपको बता दे कि सूर्यवंशी के बाद रोहित शेट्टी ना गोलमाल 5 बनाने वाले है और ना ही सिंघम 3। ये तो सभी जानते है कि सलमान खान इन दिनों भारत फिल्म के प्रमोशन मे व्यस्त है। भारत फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू मे उन्होंने ये खुद ही बताया है कि वो और रोहित शेट्टी एक बड़ी एक्शन फिल्म करने वाले है।
सलमान खान ने उस इंटरव्यू मे फिल्म के बारे मे ज्यादा कुछ नही बताया है। उन्होंने इतना ही बताया है कि वो दोनो एक फिल्म कर रहे है। हलांकि ये तो सभी जानते है कि ये अफवाह काफी समय से उड़ रही है कि रोहित शेट्टी और सलमान खान एक फिल्म करने वाले है। लेकिन सलमान खान ने अब इस बात पर मोहर लगा दी है कि वो सचमुच मे वो रोहित शेट्टी के साथ एक फिल्म करने वाले है। सलमान खान भारत फिल्म के प्रमोशन के बाद दबंग 3 की शूटिंग शुरु कर देंगे।‌ इस फिल्म के तुरंत बाद वो संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह फिल्म की शूटिंग शुरु कर देंगे। वैसे अभी रोहित‌ शेट्टी सूर्यवंशी फिल्म मे व्यस्त है। यानि अभी दोनो ही अपनी अगली फिल्म को लेकर काफी व्यस्त नजर आ रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार रोहित शेट्टी सूर्यवंशी फिल्म के रिलीज के बाद सलमान खान की इस बड़ी एक्शन फिल्म पर काम शुरु करेंगे। वैसे सूर्यवंशी अगले साल ईद के आस पास रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी फिल्म मे पहली बार अक्षय कुमार नजर आने वाले है। ऐसे मे ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर बन सकती है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों मे भी काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। इस फिल्म मे सालों बाद अक्षय कुमार के अपोजित कैटरीना कैफ नजर आने वाली है। फिल्म मे कैटरीना, अक्षय की पत्नी के रोल मे नजर आयेंगी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *