सेहत के लिए लाजवाब है खजूर, इसके 5 फ़ायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे
खजूर का उपयोग द्राय फ्रूट के रूप में किया जाता है। और हम तरह तरह की चाट के लिए खजूर और इमली की चटनी भी बनाते है। बाजार में इसकी कई तरह की वेरायटी होती है। खजूर काफी लाभदायी होते है। रमजान में, मुस्लिम समुदाय अपना रोज़ा खजूर खा कर खोलते हैं। क्योंकि खजूर से ऊर्जा और स्फूर्ति मिलती है। ठंड में खजूर खाने से फायदा होता है। क्योंकि यह शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करता है। खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर में रक्त को बढ़ता है। खजूर में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, खनिज और कार्बोहाइड्रेट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते है। तो आइए जानते है खजूर के लाभों के बारे में…
कब्ज
कब्ज की शिकायत को दूर करने में खजूर काफी लाभदायी है। खजूर में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। जो शरीर के पाचनतंत्र में सुधार करता है। और कब्ज की शिकायत को दूर करता है। रोज सुबह खाली पेट खजूर खाने से पेट की समस्या और कब्ज की शिकायत दूर होती है।
एनीमिया
खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर में रक्त को बढ़ता है। जो एनीमिया यानि की खून की कमी की शिकायत को दूर करता है। खजूर खासे से कभी भी खून की खून कमी नहीं आती। क्योकि खजूर में आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जो शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाता है। खून की कमी होने पर खासकर गर्भवती महिलाओ को खजूर का सेवन करना चाहिए। खजूर गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है, इसके सेवन से बच्चे के जन्मजात रोग समाप्त हो जाते हैं।
ब्लड प्रेशर
खजूर में विटामिन और मिनरल्स होते है। जो शरीर में विटामिन और खनिज की कमी को दूर करता है। और शरीर को पोषण प्रदान करता है। इसके लिए आपको रोजाना दूध के साथ खजूर खाना चाहिए। खजूर दिल संबंधी बीमारियों के लिए काफी लाभदायी है। खजूर का सेवन करने से भरपूर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स मिलते है जो दिल को स्वस्थ रखते है। और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। खजूर के सेवन से ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, स्ट्रोक और दिल की बीमारिया दूर होती है।
मस्तिक संबंधी समस्या
रोज सुबह ब्रेकफास्ट से पहले खजूर का सेवन करने से मस्तिक संबंधी समस्या दूर होती है। खजूर खासे से याददास्त बढती है। खजूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है जिससे रक्त का प्रवाह बढ़ता है जिससे मस्तिक की नसों को ताकत मिलती है। मस्तिक में सही मात्रा में रक्त पहुंचने पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को स्वस्थ रखता है। इसीलिए खजूर के सेवन से स्ट्रेस की शिकायत काफी हद तक कम हो जाती है।
इंस्टेंट एनर्जी
खजूर में शर्करा जैसे ग्लूकोज़, फ्रुक्टोज जैसे आदि काफी मात्रा में होते है। जो हमारे शरीर में तुरंत एनर्जी और स्फूर्ति का संचार करते है। खजूर में शर्करा की मात्रा ज्यादा होती है। इसीलिए हररोज सुबह खजूर का सेवन करने से शरीर की थकावट दूर होती है और एनर्जी का संचार होता है।