स्पाइसी चिकन मंचूरियन रेसिपी
चिकन मंचूरियन एक प्रसिद्ध स्टार्टर रेसिपी है और चिकन खाने वाले लोगो की पसंदीदा डिशो में से यह एक है। जिसे बच्चो से लेकर बड़ों तक सभी उम्र के लोग पसंद करते है। इस डिश को फ्राइड राइस या हाका नूडल्स के साथ परोसा जाता है। साथ ही मंचूरियन में चिकन के टुकडो को मिलाया जाता है।
यदि आप खाने के शौक़ीन हो तो आपको इस डिश का सेवन अवश्य करना चाहिए। विशेष मौको पर भी आप इसे बना सकते हो। आइये अब चिकन मंचूरियन बनाने की विधि के बारे में जानते है।
चिकन मंचूरियन बनाने की सामग्री:
- बोनलेस स्किनलेस चिकन ब्रैस्ट – 2 बड़े कटे हुए क्यूब
- अंडा – 1
- सोया सॉस – 1 चम्मच
- मक्के का आटा – 4 चम्मच
- मैदा – 2 चम्मच
- स्वादानुसार नमक
- काली मिर्च – स्वादानुसार
- तेल – 3 चम्मच
- अदरक – 1 चम्मच बारीक़ कटी हुई
- लहसुन – 1 चम्मच बारीक़ कटी हुई
- प्याज की पत्तियां
- मक्के का आटा
- पानी – 2 चम्मच
सॉस के लिए:
- टोमेटो केचप – ¼ कप
- ग्रीन चिली सॉस – 3 चम्मच
- रेड चिली सॉस – 3 चम्मच
- विनेगर – 1 चम्मच
- शक्कर – ½ चम्मच
चिकन मंचूरियन बनाने की विधि:
मंचूरियन के गोले बनाने के लिए सभी सामग्री को मिला दीजिए। फिर नॉन स्टिकी पैन में तेल गर्म करे और चिकन को तेल में डाल दीजिए और दोनों तरफ से हल्का भूरा होने तक तले। इसके बाद इसे आँच से हटाकर अलग रख दीजिए।
इसके बाद सॉस की सभी सामग्री को आपस में मिलाकर अलग रख दीजिए। मक्के के आटे में पानी मिलाकर उसे भी अलग रख दीजिए।
बचे हुए तेल में अब अदरक, लहसुन और प्याज की पत्तियां डालकर लगभग 5 मिनट तक तले। फिर उसमे सॉस डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लीजिए। जबतक मिश्रण में से उबाले नही निकलते तबतक मिश्रण को पकाते रहे।
अब इसमें पानी डालकर उबलने के लिए रख दीजिए।
अब मक्के के आटे में फ्राइड चिकन डाले। अच्छी तरह से मिलाए। फिर प्याज की पत्तियां डालकर दोबारा मिलाए।
परोसे।