143 दिनों तक शनि बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों पर पड़ेगा इतना गहरा प्रभाव
शनि के बदलते चाल से कई राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यानी उनके जीवन में कष्ट आता है। ये कष्ट कुछ राशियों में ढाई साल के लिए आता है तो कुछ राशियों पर साढ़े सात साल के लिए आता है। शनि 11 मई को मकर राशि पर 142 दिनों तक चक्कर लगाएंगे। इसके बाद 29 सितंबर को शनि फिर से इसी राशि में मार्गी अवस्था में आ जाएंगे।
कन्या- शनि के वक्री चाल में प्रवेश करने पर इन राशियों के जीवन में कष्ट आएगा। आर्थिक परेशानियों का बोझ बढ़ेगा इसलिए स्थिरत से काम लें, बुरा वक्त जल्द ही निकल जाएगा।
कर्क- इन राशियों वालों को करियर में सफलता मिलेगी। हालांकि शनि के गोचर के प्रभाव से आप पर विरोधी हावी हो सकते हैं।
मेष- शनि के वक्री में प्रवेश होने से इन लोगों के व्यवसायिक मामले में सफलता मिलेगी। साथ ही इनके आय में इजाफा होगा।
मिथुन- शनि की चाल बदलना इन राशि वालों पर भारी पड़ सकता है इसलिए हिम्मत के साथ काम लीजिए।
तुला- शनि के चाल बदलने से इन राशि वालों पर नकारात्मक असर पड़ेगा। धन के हानि होने की संभावना है। लेन-देन में संयम बरतें।
वृष- बदलते शनि के चाल से इन राशि वालों की मुश्किले बढ़ेंगी। यात्रा पर जाने से बचें। कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, इसलिए जितना हो सावधानी बरतें।
धनु- इन राशि वालों को धन की हानि होने की संभावना है। इसके अलावा आपको पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों से नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक- शनि अपनी चाल बदलेगी तो इन राशि वालों को फायदा पहुंचेगा। करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।
मकर- शास्त्रों के अनुसार शनि की राशि मकर होती है और वह इसी राशि में अपनी चाल बदल रहे हैं तो इन राशि वालों को लाभ मिलेगा। साथ ही धन की प्राप्ति होगी।
सिंह- आपके ऊपर शनि के वक्री होने का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। किसी से कहासुनी हो सकती है। परिवार में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ- इन राशियों के पारिवारिक उलझने बढ़ेंगी। इसलिए इन मामलों को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतना जरूरी है।
मीन- शनि के वक्री होने से इन राशि के जातकों का मान सम्मान बढ़ेगा। साथ ही धन लाभ होने की संभावना है।