5 प्रकार के होते हैं नमक, जानिए सेहत के लिए कौनसा है सबसे ज्यादा फायदेमंद

5 प्रकार के होते हैं नमक, जानिए सेहत के लिए कौनसा है सबसे ज्यादा फायदेमंद

दोस्तो नमक किचन का राजा होता है। यह एक ऐसा मसाला है जो हर चीज में इस्तेमाल होता है। नमक सोडियम का सबसे अच्छा स्त्रोत है जो पचाने के साथ हमारे पाचन तंत्र को भी अच्छा रखता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि नमक एक प्रकार का नही होता बल्कि 5 प्रकार का होता है। आईये जानते हैं कौनसा नमक हमारी सेहत के लिए सबसे अच्छा है।

7वीं 8वीं और 10वीं पास के लिए निकली है बंपर भर्ती 10000 पदों पर होगी भर्ती

आप भी हो गए हैं बेरोजगारी से परेशान ? एक टेस्ट दें और पा लें नौकरी..

टेबल साल्ट ( सादा नमक)

इस नमक में सोडियम की मात्रा सबसे अधिक और आयोडीन की पर्याप्त मात्रा होती है। यह हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। इस नमक का सीमित मात्रा में सेवन किया जाए तो कई फायदे करता है लेकिन अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो हमारी हड्डियों को बहुत नुकसान पहुँचता है।

सेंधा नमक

इसे व्रत का नमक और लाहोरी नमक से भी जाना जाता है।इसमें केल्सियम, पोटेशियम व मैग्नेशियम की मात्रा सादे नमक से ज्यादा होती है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। जिन लोगों को हार्ट और किडनी से संबंधित परेशानी होती है यह नमक उनके लिए बहुत फायदेमंद है।

काला नमक (ब्लेक साल्ट)

काला नमक प्रत्येक व्यक्ति के लिए अच्छा होता है। इसके सेवन से कब्ज, बदहजमी, पेट दर्द, चक्कर आना, उल्टी और जी घबराना जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। गर्मियों में डॉक्टर निम्बू के साथ काले नमक के सेवन की सलाह देते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद है लेकिन इसमें फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने से शरीर को नुकसान होने का खतरा भी होता है।

लो- सोडियम साल्ट

इसे पोटेशियम नमक से भी जाना जाता है। इसमे भी सादे नमक की तरह सोडियम व पोटेशियम क्लोराइड होता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें सोडियम साल्ट नमक का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा हार्ट के मरीज व मधुमेह के मरीजों के लिए भी यह नमक फायदेमंद है।

सी साल्ट

दोस्तो यह नमक वाष्पीकरण से बनाया जाता है और यह सादे नमक की तरह ही नमकीन होता है। इसका सेवन पेट फूलना, तनाव, सूजन, गैस व कब्ज जैसी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *