| |

तलाक की खबरों के बीच दुल्हन की तरह दिखी चारू असोपा, राजस्थानी लुक में रैंप पर उतरी

एक्ट्रेस चारू असोपा बीते कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि चारू और उनके पति राजीव सेन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बात इतनी बढ़ गई है कि चारू अब राजीव से तलाक लेना चाहती हैं। वहीं तलाक की खबरों के बीच चारू असोपा की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी दिख रही हैं।

दरअसल, चारू हाल ही में एक फैशन शो में बतौर शो स्टॉपर पहुंचीं थी। फैशन शो में सुष्मिता सेन की भाभी ने अपने राजस्थानी लुक से सभी को हैरान कर दिया। आप जानते हैं चारु एक राजस्थानी परिवार से ताल्लुक रखती हैं तो उन्होंने फैशन शो के लिए भी राजस्थानी लुक चुना था।

लुक की बात करें तो चारू ने पिंक कलर का लहंगा-चोली कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को राजस्थानी स्टाइल ज्वेलरी जैसे हैवी नेकलेस, मांग टीका,चूड़ियां,कड़े से कंप्लीट किया था।

मिनिमल मेकअप,रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे। इस दौरान चारू ने सिर पर दुपट्टा लिया था। वह अपने ओवरऑल लुक में कमाल की लग रही थीं।

चारु असोपा ने साल 2019 में एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की थी। नवंबर 2021 में कपल के घर नन्हीं परी की किलकारी गूंजी, जिसका नाम उन्होंने जियाना सेन रखा है। इस समय चारु और राजीव के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं।

काम की बात करें तो चारु असोपा कई फेमस टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘बालवीर’, ‘अकबर का बल बीरबल’, ‘मेरे अंगने में’ जैसे सीरियल्स में काम किया है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *